फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के समय बच्चे थे आंगनबाड़ी में मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरी आंगनबाड़ी केंद्र की छत के लेंटर का बड़ा हिस्सा गिरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार। कैैमरी गांव में शनिवार की सुबह अचानक आंगनबाड़ी केंद्र की छत के लेंटर का बड़ा हिस्सा अचानक जमीन पर आ गिरा। हजारों रुपये का सामान मलबे के नीचे दब गया। लेंटर गिरने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे के समय आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चे भी मौजूद थे।
हादसा होते ही सभी बच्चे डर के मारे रोने लगे। छोटे बच्चे मलबे के नीचे दबने से बच गए। मौके पर मौजूद आंगनबाड़ी वर्कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि ये आंगनबाड़ी भवन करीब 50 से 60 साल पुराना है। इसकी हालत भी जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों ने गांव की पंचायत पर इस ओर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बताया कि जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत को इस बारे में कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अब तक इस आंगनबाड़ी केंद्र की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच भरत सिंह ने कहा कि पुरानी चौपाल में यह आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र के छत को दोबारा से बनाया जाएगा। भवन काफी पुराना होने के कारण छत का मामूली सा हिस्सा गिरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें