फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट केस में गवाह की सिर में ईंट मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मारपीट केस में गवाह की देर रात सिर में ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक आदमपुर के गांव कोहली वासी संपत उर्फ सुनील के भाई सतीश के बयान के आधार पर आरोपी नरेश उर्फ महला निवासी नेेपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग करेगी।
सिटी थाना पुलिस को दिए बयान में गांव कोहली निवासी सतीश ने बताया कि उसका भाई संपत उर्फ सुनील अविवाहित था। संपत रेलवे स्टेशन पर मजदूूरी का काम करता था। कुछ दिन पहले वहीं पर मजदूूरी का काम करने वाले नेपाल वासी नरेश उर्फ महला की रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई करने वाले राहुल के साथ झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में नरेश ने राहुल का सिर फोड़ दिया था। इस मारपीट को संपत ने देख लिया था। झगड़े के बाद राहुल ने नरेश पर केस दर्ज करवाया था, जिसमें संपत गवाह था। नरेश लगातार संपत पर केस में गवाही देने से मना करने का दबाव बना रहा था, लेकिन संपत ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर नरेश का संपत के साथ विवाद था। सतीश के अनुसार उसके भाई ने नरेश के दबाव की बात उसको बताई भी थी। इसी वजह से नरेश ने सोमवार देर रात रेलवे पुल के पास संपत के सिर में ईंट मार दी जिसके कारण ज्यादा खून बहने से संपत की मौत हो गई।
विज्ञापन

हत्या आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
सिटी थाना पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी नरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी नरेश को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग करेगी।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मौके से हत्या से जुड़े सुबूत पुलिस ने जुटा लिए हैं।
-मनदीप सांगवान, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें