फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी पूछकर कंपनी मैनेजर के खाते से निकाल लिए 56 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मॉडल टाउन निवासी एक महिला से किसी अज्ञात ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर उसके पति का डेबिट कार्ड का नंबर व अन्य जानकारी लेकर उनके अकाउंट से 56 हजार रुपये निकाल लिए। इस घटना को लेकर मॉडल टाउन के आवास नंबर 244एफ -4 निवासी गौरव गुप्ता ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। गौरव गुप्ता जिंदल कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने गौरव गुप्ता की पत्नी नीतू गुप्ता को फोन करके कहा कि वह वह बैंक से बोल रहे हैं और उनको बैंक खाते की वैरिफिकेशन करनी है, इसलिए उनको इस संबंध में कुछ जानकारी चाहिए। अज्ञात व्यक्ति को जो-जो जानकारियां चाहिए थीं, वे सभी नीतू गुप्ता ने उनको बता दी, जिनमें ओटीपी नंबर भी शामिल था। यह घटना 17 नवंबर की शाम लगभग 6 बजे की है। बताया जाता है कि पूरी जानकारियां मिलते ही आरोपी ने खाते से 56 हजार की नकदी एसबीआई जिंदल ब्रांच से निकाल ली। पुलिस ने बताया कि शातिर ठग सात बार में 8-8 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन 10 मिनट में ही करके उनको 56 हजार रुपये की चपत लगा दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 व 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें