फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने गटका था जहर, छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर चार दिन पहले जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में जाट कॉलेज के बीए सेकंड ईयर के छात्र अतुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले की रहने वाली एक युवती यहां के एक लॉ कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा ने महिला थाने में शुक्रवार को शिकायत दी थी कि अतुल नामक युवक उसे कॉलेज में आते-जाते समय परेशान करता है। उसका हौसला इतना बढ़ गया है कि वह अब अपने दोस्तों संग छेड़छाड़ करने लगा है। युवती ने बाद में अपने घर पहुंचने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजनों ने गंभीर हालत में छात्रा को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। छात्रा की हालत में अब सुधार है। महिला थाना पुलिस ने नामजद युवक और अन्य पर रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। महिला थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर सरोज बाला ने बताया कि फतेहाबाद निवासी अतुल को गिरफ्तार किया है। वह जाट कॉलेज का बीए सेकंड ईयर का छात्र है। आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है। उससे यह पूछा जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन होते थे। आरोपी को बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी वंदना कुमारी की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें