फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप संचालक से मांगी 50 लाख की चौथ

Sat, 05 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीति नगर में पेट्रोल पंप संचालक पवन से 50 लाख रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश ने संचालक के घर में पत्थर के साथ धमकी भरा पत्र बांधकर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के अंदर फेंक दिया। पत्र सुबह परिवार के लोगों को साफ-सफाई करते हुए मिला।
विज्ञापन


मामले के बाद पवन और उनके रिश्तेदार पत्र लेकर एसपी सतेंद्र गुप्ता के पास पहुंचे। पत्र में 9 व 10 दिसंबर को 50 लाख रुपये गली के ही रहने वाले एक व्यक्ति को देने की बात लिखी गई है।

इसमें यह भी लिखा गया है कि वह अपनी स्कूटी लेकर आएंगे और राजगुरु मार्केट से आर्य नगर तक चक्कर लगाएंगे। रुपये नहीं दिए तो बेटे का मर्डर कर दिया जाएगा। मामले की शिकायत एचएयू चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पत्र के आधार पर शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक-एक हजार के पुराने नोट डालना बैग में...
पत्र में चौथ मांगने वाले ने लिखा है कि 50 लाख रुपये की राशि देने के लिए एक-एक हजार रुपये के पुराने नोट दिए जाने चाहिए। त्रिलोक की स्कूटी 9 और 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे से लेकर शाम छह बजे तक घूमेगी।

रामसिंह नाम के किए हस्ताक्षर
पत्र लिखने वाले ने पीले लिफाफे में दो कागज डाले हैं। इन दो कागजों में उसने खुद के हस्ताक्षर भी किए हैं। ये हस्ताक्षर रामसिंह नाम के हैं। पीले लिफाफे पर पवन पेट्रोल पंप वाले लिखा हुआ है।

जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी : एसपी
मामले को लेकर परिवार के लोग जब एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता से मिले तो उन्होंने आश्वासन दिया कि शरारत करने वाला जल्द ही पकड़ में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सिक्योरिटी चाहिए तो पुलिस तैयार है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर को मामला सुलझाने के निर्देश दिए हैं।

पंप मालिक ने लगाए सीसीटीवी
पुलिस को शिकायत देने के बाद पंप संचालक ने तुरंत प्रभाव से रातों रात सीसीटीवी लगवा लिए। संचालक ने बताया कि ये डे-नाइट कैमरे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बदमाश गुमराह कर रहा है, इसलिए उन्होंने उनकी गली के एक व्यक्ति का नाम भी पत्र में डाला है।

सिविल वर्दी में तैनात किया पुलिस कर्मी
एचएयू चौकी इंचार्ज रमेश ने बताया कि प्रीति नगर में पंप संचालक के घर के आसपास सिविल वर्दी में निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। पत्र फेंकने वाला कौन है, इसकी तलाश जारी है। पत्र फेंकने को लेकर गली-मोहल्लों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें