फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में बैठी महिला को दो दिन का बच्चा सौंपकर महिला हुई फुर्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर थाना पुलिस ने दो दिन के बच्चे को दूसरी महिला को सौंपकर फरार होने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल बच्चे को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार बरवाला कस्बे के पंघाल गांव निवासी 55 वर्षीय नन्हीं देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने बेटी की शादी मंगाली में की हुई है। एक फरवरी को वह अपनी बेटी से मिलकर लौट रही थी। उसने बस स्टैंड से बरवाला जाने वाली बस पकड़ी। बस जब अस्पताल मोड़ पर रुकी तो एक महिला बस में चढ़ी। उसकी गोद में करीब दो दिन का बच्चा था, जिसको उसने कपड़े में लपेटा हुआ था। उस महिला ने बस में चढ़ते ही बच्चा उसकी गोद में दे दिया और कहा कि वह अपना बैग उठा लाए। नन्हीं देवी के अनुसार इतनी देर में बस चल पड़ी। उसने ड्राइवर से कहकर बस रुकवाई और नीचे उतर कर उस महिला की खोज की, लेकिन वह कहीं भी दिखाई नहीं दी। उसने कहा कि वह उस समय दूसरी बस पकड़ कर अपने गांव चली गई और बच्चे को भी साथ ले गई। अगले दिन वह सरपंच बलबीर, पंच अनिल, जगदीश के साथ बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंची, जहां उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया तथा पुलिस को महिला की पहचान भी बताई। शहर थाना इंचार्ज ने बताया कि महिला नन्हीं देवी के बयान के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बच्चे को फिलहाल नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें