फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग स्थित चौबे छपरा ढाला के पास रविवार की शाम डीसीएम के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव एवं क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संतोष कुमार मिश्र उर्फ विभूति मिश्र (32) पुत्र स्वर्गीय पंडित सीतानाथ मिश्र निवासी लक्ष्मीपुर रविवार की शाम को बाइक द्वारा रेवती से अपने घर जा रहे थे। चौबे छपरा ढाला के करीब 50 मीटर पूरब पीछे से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार संतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीसीएम से टक्कर के बाद मृतक की खोपड़ी खुल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें