फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में नायब तहसीलदार व उनकी पत्नी के बीच हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। कोर्ट परिसर में शुक्रवार को एक नायब तहसीलदार और उनकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बिगड़ गया कि वहां पर मौजूद भीड़ ने नायब तहसीलदार को पीट दिया। घटनाक्रम कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसके बाद नायब तहसीलदार व उनकी पत्नी ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दी है। पुलिस ने दोनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार और उनकी पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा है और उनका फैमिली कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है। इस मामले में शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में तारीख थी, जिस कारण दोनों कोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में नायब तहसीलदार का कहना है कि वह फैमिली कोर्ट में आया था और जब बाहर पार्किंग की तरफ जा रहा था तो रास्ते में उनकी पत्नी और बच्ची मिल गए। उसने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने थप्पड़ मारा और हंगामा शुरू कर दिया। फिर वह वकीलों के चेंबर की तरफ जाने लगा तो कुछ लोग जमा हो गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया। दूसरी तरफ नायब तहसीलदार की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने बेटी को थप्पड़ मारा, जिस कारण लड़ाई-झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


दोनों की ओर से शिकायत मिली है। कोर्ट परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
-पवन कुमार, कोर्ट पुलिस चौकी इंचार्ज, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें