फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली की रात आल्टो को पीछे से गाड़ी ने मारी टक्कर, दो बहनों के इकलौते भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आल्टो कार को पीछे से गाड़ी ने मारी टक्कर, दो बहनों के इकलौते भाई की मौत
विज्ञापन

हिसार/नारनौंद। गांव सोरखी के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में साकेत कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह के इकलौते बेटे 34 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। संदीप दो बहनों का अकेला भाई था। संदीप गुरुग्राम से अपने वकील जीजा अजय और ममेरे भाई सुखबीर के साथ दिवाली से पहले घर आ रहा था। अजय और सुखबीर को भी चोटें आई हैं। संदीप का परिवार मूल रूप से नारनौंद के गांव बुडाना का निवासी है। उसके पिता राजपाल सिंह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं। पिछले कई सालों से परिवार हिसार की साकेत कालोनी में ही रह रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और मृतक संदीप के जीजा के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करता था संदीप
मृतक संदीप के जीजा गांव बड़ौदा निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम कोर्ट में वकालत करते हैं जबकि उसका साला संदीप और उसका ममेरा भाई गगनखेड़ी निवासी सुखबीर गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करते हैं। दिवाली पर घर जाने के लिए तीनों आल्टो कार में सवार होकर हिसार के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही गांव सोरखी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी ऑल्टो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ी रोड़ से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। इसके बाद सभी घायल हो गए। किसी राहगीर ने फोन कर एंबुलेंस मंगवाई। अजय ने बताया कि जब वह इलाज के लिए हिसार पहुंचे तो उसके साले संदीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय और सुखबीर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
9 साल की बेटी और 6 साल की है बेटा
मृतक संदीप जहां खुद दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं उसके 9 साल की बेटी और 6 साल का बेटा हैं। संदीप ममेरे भाई व जीजा के साथ ही गुरुग्राम में रहता था। बाकी पूरा परिवार हिसार में ही रह रहा है। बास थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि मृतक संदीप के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं घायल अजय के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें