अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एडीजे विमल कुमार की अदालत में बुधवार को सतलोक आश्रम प्रकरण से संबंधित ड्रग एक्ट की शिकायत पर सुनवाई हुई। एक डॉक्टर ने अपनी गवाही दर्ज कराई। अगली सुनवाई पर गवाही पूरी होगी। अदालत ने बाद में प्रकरण में अगली तारीख 23 मई निर्धारित कर दी।
जानकारी के अनुसार सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान मौके से काफी मात्रा में दवाएं मिली थी। बरवाला थाना पुलिस ने देशद्रोह समेत अलग-अलग केस दर्ज कर आश्रम प्रमुख रामपाल व अन्य को आरोपी बनाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने भी रामपाल व चार अन्य के खिलाफ कोर्ट में ड्रग एक्ट के तहत कंपलेंट दाखिल की थी। यह परिवाद भी विचाराधीन है। रामपाल की पेशी वीसी से हुई और बाकी आरोपी पेश हुए। अब इस प्रकरण में 23 मई को सुनवाई होगी।
रामपाल के समर्थकों की रही भीड़
रामपाल की पेशी के चलते शहर के कई पार्क बुधवार को रामपाल समर्थकों से अटे रहे। टाउन पार्क, पीएलए, क्रांतिमान पार्क, बैंक कॉलोनी, सेंट्रल जेल टू के सामने का मैदान, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर रामपाल के काफी समर्थक मौजूद रहे। उनकी भीड़ शाम को छंटी।