फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेड बॉडी मिली मिस्त्री की

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मिला राजमिस्त्री का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

हिसार।
कैमरी-गंगवा मार्ग पर यूपी के उन्नाव के 32 वर्षीय पातीराम का शव संदिग्ध हालत में मिला है। परिजनों ने उसकी पीठ पर चोट के निशान बताए हैं। वह राजमिस्त्री था और फिलहाल सेक्टर 9-11 में एक निर्माणाधीन मकान में रह रहा था। उसके परिजनों ने अज्ञात पर कहीं और हत्या कर शव वाहन में ले जाकर कैमरी-गंगवा मार्ग पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विसरा लैब में भेजा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्नाव के शिव लाल ने बताया कि उसका चचेरे भाई पातीराम पहले करीब 10 हिसार में रहा था। वह 2011 में गांव में चला गया था। वहां उसकी शादी रामबेटी से हुई थी और पत्नी से उसका कोर्ट केस चल रहा था। वह दो महीने पर यहां आया था और सेक्टर 9-11 की एक निर्माणाधीन मकान में रहता था। पुलिस को उसका शव कैमरी-गंगवा मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके पास में कुछ अखबार पड़े थे, जिन पर खून के निशान थे। उसकी शर्ट कुछ दूरी पर रखी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया। मृतक का विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन का कहना है कि विसरा की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें