फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या में पिता व दो भाई दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव सदुपुरा में कोर्ट मैरिज से खफा युवती की गला दबाकर हत्या करने के मामले में उसके पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव सदुपुरा में शनिवार रात हनीफ की 23 साल की बेटी खतीजा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह परिजन गुपचुप तरीके से शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। तभी किसी ने एसपी प्रभाकर चौधरी को इसकी सूचना दे दी थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने खतीजा के शव को कब्जे में ले लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण गला घोंटकर हत्या करना आया। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। कई लोगों से पूछताछ भी की। खतीजा का कसूर सिर्फ इतना था कि वह गांव के ही सारिफ से प्यार करती थी और उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजनों को जब यह पता चला तो उन्होंने खतीजा की हत्या कर दी। सोमवार को शहर कोतवाल फतेह सिंह की ओर से खतीजा के पिता हनीफ, भाई मुनीर और एहेबान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पिता और दोनों भाइयों को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक पिता हनीफ ने खतीजा की गला घोंटकर हत्या करना कबूला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें