फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल पर दर्ज तीन मुकदमों में डेढ़ घंटे चली बहस, अब सुनवाई 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में आरोपी रामपाल और अन्य की तीन मुकदमों में वीरवार को सेंट्रल जेल वन में न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई। बाकी बहस अब 23 अगस्त को होगी।
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, रास्ता रोककर बंधक बनाने और सिलेंडरों की कालाबाजारी के मुकदमों में सेंट्रल जेल वन में लगी कोर्ट में बहस हुई। इनमें एक मुकदमे में रामपाल समेत पांच और दूसरे मुकदमे में रामपाल समेत छह आरोपी हैं। सिलेंडरों की कालाबाजारी वाले मुकदमे मेें रामपाल अकेला आरोपी है। बहस पूरी न हो सकी। बाद में बहस के लिए अगली तारीख 23 अगस्त निर्धारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थक घूमते रहे इधर-उधर
रामपाल की पेेशी के चलते आरोपी के काफी समर्थक बाहर से आए हुए थे। पुलिस विभाग ने सुनवाई के चलते जेल और टाउन पार्क के आसपास काफी संख्या में जवान तैनात कर रखे थे। पुलिसकर्मियों ने रामपाल समर्थकों को जेल के पास और पार्क में नहीं टिकने दिया। समर्थक इधर-उधर घूमते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें