फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दुर्जनपुर निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। दुर्जनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सोमवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता रामनिवास के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रामनिवास ने बताया कि सोमवीर उसकी चचेरी बहन सुनीता के साथ बाइक पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे प्राइवेट इंस्टीट्यूट से अपने गांव दुर्जनपुर की तरफ आ रहे थे। तलवंडी राणा पुल से कुछ दूरी पर प्रिंस होटल के पास दूसरी तरफ से आ रहे किसी ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुनीता को मामूली चोटें आई। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सोमवीर की गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां मंगलवार रात सोमवीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने किसी अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के चाचा सुरेश का कहना है कि सुनीता ओम इंस्टीट्यूट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। सोमवीर अपनी चचेरी बहन को लेने के लिए घर से दोपहर करीब 3 बजे निकला था। जब दोनों वहां से घर आ रहे थे तो हादसे का शिकार हो गए। सोमवीर अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और राजकीय कॉलेज से ग्रेजुएट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें