फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलने के लिए फोन करके बुलाया,घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। चार युवकों ने फोन करके दूसरे युवक को साउथ बाईपास पर बुलाकर चाकू घोंप दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल दीपक के बयान के आधार पर दो नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में डीएन कॉलेज रोड वासी दीपक ने बताया कि 11 नवंबर को अपने दोस्त संजय के साथ एचएयू कैंपस में बैठा था। तभी उसके दोस्त संजय के पास गांव मय्यड़ निवासी विकास का फोन आया। विकास ने संजय से कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। इसके बाद संजय बाइक पर विकास से मिलने के लिए चल पड़ा और दीपक को भी अपने साथ ले लिया। दीपक के अनुसार जब वह दोनों रात के करीब साढ़े नौ बजे बाईपास पर सातरोड़ के पास पहुंचे तो आरोपी विकास, उसका साथी हरिओम, रिंकू उर्फ बच्ची व तीन अन्य युवक गाड़ी लिए वहां पर खड़े थे। दोनों के वहां पहुंचते ही सभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान संजय वहां से भाग गया व दीपक अकेला वहां पर रह गया। इसके बाद आरोपियों ने दीपक को पकड़कर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जब इस वारदात को वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ियां रोक ली। जब कई गाड़ियां वहां पर रुक गई तो हमलावर दीपक को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद वाहन चालकों ने गंभीर रुप से घायल दीपक को अस्पताल में दाखिल करवाया। सदर थाना पुलिस ने घायल दीपक के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छापेमारी शुरू कर दी है। केस में अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें