फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों के चंगुल में शहरवासी,बीच बाजार से दिन दहाड़े व्यापारी से डेढ़ लाख छीनकर बाईक सवार फरार 21-47-13

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बदमाशों ने 40 घंटे में शहर के बीचों बीच लूट की तीसरी वारदात को अंजाम दे दिया। बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के प्रमुख बाजार तेलियान पुल वाल्मीकि मंदिर के पास गारमेंट के व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये छीन लिए थे। रुपये छीनने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। व्यापारियों ने इस मामले में बैठक की विरोध जताया। देर रात पुलिस ने एक आरोपी मनोज उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर 15 हजार रुपये बरामद कर लिए।
भगतसिंह चौक पर रेेडीमेड कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्रीन स्कवेयर मार्केट स्थित देना बैंक से डेढ़ लाख रुपये लेकर अपने बैग में डालकर दुकान आ रहे थे। आर्य समाज मार्केट होते हुए वे अपनी दुकान पर आ रहे थे। तेलियान पुल के पास वाल्मीकि मंदिर के करीब पहुंचे तो मार्केट में दो बाइक सवार युवकों ने अपनी बाइक विरेंद्र की बाइक के आगे लगा दी। उन्होंने बाइक रोकी, तभी आगे वाली बाइक से उतरकर आए एक युवक ने उनसे रुपयों से भरा बैग झपट लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, बैग छीनने वाला पैदल वहां से रेहड़ियों की तरफ भाग गया। झपटमार का एक साथी वहां बाइक लेकर पहुंच गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेलियान पुल से सब्जीमंडी की तरफ फरार हो गए। व्यापारी ने युवकों को पकड़ने के लिए काफी शो मचाया। तब तक हमलावर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार व मुलतानी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटना के बारे में आसपास में पूछताछ की व सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को खंगाला। सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करके जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

घटना के बाद व्यापारियों ने भगत सिंह मार्केट में बैठक की। राजगुरु मार्केट, गोविंदगढ़ बाजार, बिश्नोई मंदिर मार्केट, तेलियान पुल के दुकानदारों ने भाग लिया। इस बारे में भगतसिंह मार्केट एसोसिएशन के प्रधान रवि आहूजा ने कहा कि इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कि तो समस्त व्यापारी विरोध में कल मार्केट बंद रखने का फैसला लेंगे।

घटना एक
बुधवार रात साढे़ आठ बजे ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान करने वाले कृष्णलाल से घर के लुटेरे 2 लाख 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। कृष्णलाल से उसके कमला नगर स्थित घर के गेट के पास से पैसे छीनकर बदमाश पैदल भाग गया।

घटना 2
वीरवार शाम छह बजे जिंदल अस्पताल रोड से तीन बाइक सवार सेक्टर-13 निवासी डॉ. शिप्रा से पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 16 हजार रुपये और उनका मोबाइल था। बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।
---
घटना 3
शुक्रवार दोपहर 12 बजे व्यापारी विरेंद्र सिंह बैंक से नकदी निकालकर अपनी दुकान पर जा रहे थे। इस बीच तेलियान पुल के पास बदमाशों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ाकर रोक लिया। करीब डेढ़ लाख की नकदी वाला बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

--------------
आज होगी व्यापारिक संगठनों की बैठक
हिसार जनसंघर्ष समिति अध्यक्ष गौतम सरदाना ने शुक्रवार को भगत सिंह चौक मार्केट के व्यापारी विरेंद्र के साथ हुई डेढ़ लाख लूट मामले में शनिवार को व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर तलाकी गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अमन शर्मा, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के प्रधान महेश चौधरी, टीनू आहूजा, सुरेंद्र सोनी, शहीद भगत सिंह मार्केट के प्रधान रवि आहूजा, पवन नागपाल आदि मौजूद थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें