फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पीट रही थी, पति बचाव में मोबाइल से बनाता रहा वीडियो ---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर-14 के एक युवक से उसकी पत्नी ने गुरुग्राम में मारपीट की। युवक ने अपने बचाव में मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई। घटना मंगलवार सुबह की है। बाद में युवक बाइक पर लौटा और यहां सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाकर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

सेक्टर-14 में रहने वाले युवक ने बताया कि वह गुुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब करता है। सवा साल पहले जींद की रहने वाली एक युवती से उसकी शादी हुई थी। शादी के छह महीने बाद तक पत्नी सेक्टर-14 में रही। फिर वह मेरे साथ गुरुग्राम चली गई। हमने वहां पर किराये का एक मकान ले लिया। उसका आरोप है कि वहां जाने के बाद पत्नी ने छोटी-छोटी बातों पर लड़ना शुरू कर दिया। उसे काफी समझाया, लेकिन उसने लड़ना बंद नहीं किया। उसके घरवालों से भी बात की, लेकिन पत्नी पर कोई असर नहीं पड़ा। युवक ने आरोप लगाया है कि वह मंगलवार सुबह सोया हुआ था। पत्नी ने मारपीट कर उठाया और मेरे साफ कपड़े बाथरूम में फेंककर टोंटी चला दी। फिर दोबारा से मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने लड़ाई के दौरान मुझे कई बार दांतों से काटा। युवक का कहना है कि मैंने मारपीट का वीडियो बनाया है। वह बाद में बाइक पर गुरुग्राम से हिसार आया और सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें