फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बुजुर्ग महिला से सोने की 4 चूडियां-हीरे की अंगूठी ठग ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पाश एरिया अर्बन इस्टेट में शनिवार सुबह दो बाइक सवार खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से सोने की चार चूड़ियां व हीरे की अंगूठी ठग ले गए। ठगी किए गए आभूषणों की कीमत ढाई लाख के करीब है।
अर्बन इस्टेट निवासी 60 वर्षीय महिला उर्मिला शर्मा ने बताया कि वह हर रोज की तरह शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे मंदिर जा रही थी। जब वह पार्क के पास पहुंची तो पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। बाइक सवारों ने उससे कहा कि माता जी! हम पुलिस वाले हैं। जन्माष्टमी के कारण बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा का काम हमारे जिम्मे है। बाजार में चोर-उचक्के घूम रहे हैं। जो महिलाओं से सोने के आभूषण छीनकर फरार हो जाते हैं। आप भी कीमती आभूषण पहनकर मंदिर जा रही हैं। आपके साथ ऐसी वारदात ना हो जाए, इसलिए अपने गहने पर्स में रख लो। शुरुआत में तो महिला को उनकी बात कुछ अटपटी लगी। इस बीच एक तीसरा युवक वहां आ गया। तीसरे युवक को दोनों युवकों ने कहा कि तुम भी अपनी अंगूठी उतारकर रख लो। इसके बाद महिला उर्मिला अपनी चूड़ियां उतारने लगी। दोनों युवकों ने भी चूड़ियां व अंगूठी उतरवाने में उसकी मदद की। दोनों आरोपी युवकों ने सोने की चूड़ियां और हीरे की अंगूठी लेकर उनको एक अखबार में लपेटकर महिला को वापस कर दिया। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। मंदिर में जाकर उर्मिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अन्य महिलाओं को बताया। जिस पर कुछ महिलाओं ने कहा कि आपको किसी ने ठग तो नहीं लिया है। उर्मिला ने कहा कि नहीं मेरे गहने तो मेरे पास हैं। जब अखबार से गहने निकालकर देखे तो उसमें नकली चूड़ियां व एक चेन मिली। उर्मिला को अपने साथ ठगी होने का पता चला तो उन्होंने इस बारे में अर्बन इस्टेट पुलिस चौकी को सूचना दी।
विज्ञापन


महिला के साथ दो बाइक सवारों ने ठगी की है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी के आधार पर बाइक सवारों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-जयपाल महरा, अर्बन इस्टेट चौकी इंचार्ज

कब-कब हुई ठगी की घटनाएं
11 अक्तूबर 2017 को मोरी गेट के पास महिला से कंगन ठगे
18 अक्टूबर 2017 को कैंप चौक के पास महिला से कंगन ठगे
जून 2018 में निजी अस्पताल के बाहर बुजुर्ग की सोने की अंगूठी ठगी
मार्च 2018 में सेक्टर-14 में महिला के कंगन ठगकर नकली थमाए
2 जुलाई को जहाजपुल के पास बुजुर्ग महिला से कंगन ठगे

इसी अंदाज में पहले भी ठगी
18 अक्तूबर 2017 को दिवाली से पहले कैंप चौक के पास कृष्णा नगर निवासी बुजुर्ग महिला से भी इसी अंदाज में सोने की चेन ठगी थी। इसमें दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए महिला के कंगन उतरवाए थे। इसके बाद महिला को नकली गहने देकर असली ठग ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें