फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी ने जमानत पर आकर पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रेप के आरोपी द्वारा जमानत पर जेल से बाहर आकर पीड़ित को जान से मारने व उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह एमबीए की छात्रा है और शहर की एक कॉलोनी में रहती है। मार्च 2017 में उसकी जान-पहचान सेक्टर-13 निवासी दीपक भाटिया के साथ हो गई। दीपक भाटिया ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया। जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी इस केस में 10 जुलाई को जमानत पर जेल से बाहर आ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी लगातार उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। इसके अलावा आरोपी उसके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर अश्लील पोस्ट भेज रहा है। आरोपी ने उसकी कॉलोनी में आकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के अनुसार मामले में जांचकर्ता महिला पुलिसकर्मी ने जांच के नाम पर उसे आरोपी से मिलने के लिए टाउन पार्क भेजा। वहां पर आरोपी ने उसे केस वापस नहीं लेेने पर जान से मारने व दोबारा रेप करने की धमकी दी। आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने केस वापस नहीं लिया तो उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करेगा। छात्रा के आरोप अनुसार महिला पुलिसकर्मी इस मामले में आरोपी की मदद कर रही है। वह नहीं चाहती की आरोपी पर कोई केस दर्ज हो। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रेप के आरोपी के खिलाफ उसे जान से मारने की धमकी देने, नाजायज तंग करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर रेप के आरोपी दीपक भाटिया के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिसकर्मी द्वारा आरोपी की मदद करने का आरोप लगा है। पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- सुनीता देेवी, प्रभारी, महिला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें