फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चूडियां व अंगूठी ठगकर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर 14 में सुबह की सैर के लिए निकली एक महिला ठगी का शिकार हो गई। दो युवकों ने महिला को अपनी बातों में उलझाकर सोने की दो चूड़ियां और अंगूठी उतार कर उसे नकली जेवरात थमा दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनाज मंडी चौकी में दी शिकायत में सेक्टर 14 निवासी सत्यभामा गोयल ने बताया कि शुक्रवार करीब सवा सात बजे वह सुबह की सैर के लिए निकली। रास्ते में उसे दो युवक मिले। एक युवक ने कहा कि आपको पता नहीं कि सोना लूटने के लिए मर्डर हो गया। आप इस तरह से सोने के जेवर पहन कर घूम रहे हो। आपकी जान को खतरा हो सकता है। आप ऐसा करना इन गहनों को उतारकर अपने पास रख लो। महिला ने जब गहने उतारे तो दोनों ने उसे बातों में लगाकर उसके हाथ से दो सोने की चूड़ियां, अंगूठी ले ली। बाद में उन्होंने पुड़िया में लिपटे 3 कड़े दे दिए। जब दोनों युवक चले गए तो महिला को पता लगा कि कंगन पीतल के हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी सोने की चूड़ियां 40 ग्राम की थी। अंगूठी का वजन 4 ग्राम था। पुलिस ने महिला की ओर से पेश किए गए पीतल के कड़ों को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात ठगों के खिलाफ धारा 420 व 379 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ठगी की वारदात कैंप चौक के पास कृष्णा नगर निवासी महिला के साथ हुई थी। उस समय अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताते हुए तीन व्यक्ति सोने के असली कंगन उतरवाकर नकली कंगन कागज में लपेट कर ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें