फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से आ रही थी बदबू, दरवाजा खोला तो बैड पर मिला एडवोकेट धर्मबीर का सड़ा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर-14 की कोठी नंबर 1689 में रहने वाले एडवोकेट धर्मबीर सरोहा का बैड पर सड़ी हालत में शव मिला। घर में खून से सने कपड़े भी मिले हैं। मौके से शराब की दो बोतल मिली। पुलिस ने मृतक धर्मबीर के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मृतक धर्मबीर के भाई ईश्वर सिंह ने बताया कि वह शनिवार सुबह टहलता हुआ भाई से मिलने आया था। दरवाजा खोलकर अंदर गया तो घर के आंगन में कई दिनों के अखबार पड़े हुए थे। मुख्य दरवाजा भी खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में बैड के पास खून पड़ा था। वॉशरूम में खून से सने हुए कपड़े थे। कमरे के हालात देखकर दूसरे कमरे में गया तो वहां पर भाई का शव पड़ा हुआ था। शव में कीड़े चल रहे थे। यह देख पुलिस को सूचना दी। शहर थाना प्रभारी ललित और नई अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण मौके पर पहुंचे। ईश्वर ने बताया कि पास में चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि चार मार्च को धर्मबीर दुकान पर चाय पीने के लिए आया था उसके बाद धर्मबीर को नहीं देखा। पुलिस ने मृतक धर्मबीर के भाई रिटायर्ड सिंचाई कर्मी आजाद नगर वासी ईश्वर के बयान पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने शव की गली-सड़ी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अकेला रहता था धर्मबीर
मूल रूप से बालक गांव वासी हाल आजाद नगर वासी ईश्वर ने बताया कि उनका भाई धर्मबीर एडवोकेट था। करीब बीस साल से वह सेक्टर-14 में अपने मकान में रहता था। उनकी पत्नी टीचर है। सात-आठ साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसके चलते उनकी पत्नी और बच्चे सिरसा में रहते थे। भाई अकेला रहता था।
बाहर मिले खून से सने कपड़े
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि एक कमरे के अंदर बैड और नीचे काफी खून बिखरा हुआ पड़ा है। दूसरे कमरे में शव मिला है जिसमें कीड़े चल रहे थे। वॉशरूम में सफेद रंग के कपड़े मिले हैं जो खून से सने हुए हैं। बाहर गैलरी में तार पर जर्सी और अन्य कपड़े मिले हैं उन पर भी खून के धब्बे मिले हैं। कमरे में दो शराब की बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन

--------------
वर्जन...
पोस्टमार्टम की प्रथम रिपोर्ट में लीवर फेल होना सामने आया है। 27 फरवरी को एडवोकेट ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल फरीदाबाद में जमा करवा दी थी। मृतक के भाई ईश्वर सिंह ने हत्या की आशंका जताई है। उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
-कृष्ण कुमार, नई अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज, हिसार

सेक्टर-14 की कोठी में मिला एडवोकेट का सड़ा-गला शव, हत्या का केस दर्ज
वॉशरूम में मिले खून से सने कपड़े, दूसरे कमरे में मिली एयरगन और खून के धब्बे
-सेक्टर-14 में अकेला रहता था एडवोकेट धर्मबीर, शव में चल रहे थे कीड़े
मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें