फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अहाते में शराब पी, फिर संचालक समेत दो का पिस्तौल दिखा अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरउजाला
विज्ञापन

हिसार।
तोशाम रोड स्थित आईटीआई चौक पर मंजूरशुदा अहाते में वीरवार रात दो युवक और दो युवतियों ने पहले जमकर शराब पी। रात 11.30 बजे उनसे अहाता बंद करने की बात कहकर उनसे यहां से जाने के लिए कहा तो उन्होंने जमकर बवाल काटा। फिर बाहर निकलकर उन्होंने पिस्तौल से तीन-चार गोलियां चलाई। एक गोली लगने से अहाते का कारिंदा तिलक बहादुर घायल हो गया। फिर बदमाश अहाता संचालक और एक चौकीदार का उन्हीं की कार में पिस्तौल के बल अपहरण कर फरार हो गए। बदमाश दोनों को एक घंटे बाद हांसी में फेंककर कार, नकदी, मोबाइल और दस्तावेज लूट ले गए। सिविल लाइन पुलिस ने हत्या प्रयास, अपहरण और लूटपाट का केस दर्ज किया है।
सेक्टर-16/17 निवासी रवीश कुमार ने बताया कि वह, बड़वाली ढाणी का संजय सैनी और रमेश कुमार साझे में आईटीआई चौक पर अहाता चलाते हैं। वीरवार रात आठ बजे अहाते में दो युवक और दो युवतियां आए। हमने उनके लिए एक केबिन खोल दिया। वे 11 बजे तक शराब पीते रहे। मैंने समय ज्यादा होने पर उनसे केबिन खाली करने के बारे में कहा तो वे भड़क गए। वे चारों बाहर निकल गए और हंगामा करने लगे। किसी राहगीर ने उनसे कहा कि वे चले जाएं, इस बात पर एक युवक ने पिस्तौल से तीन-चार फायर किए। एक गोली के छर्रे अहाते के कारिंदे तिलक बहादुर को लगे। रवीश ने बताया कि पड़ोस का चौकीदार मुकेश मुझे घर छोड़ने के लिए मेरी आई-10 कार बैक कर रहा था। हंगामा बढ़ने पर युवतियां फरार हो गईं। फिर हमलावरों ने पिस्तौल दिखाकर हमारी ही कार में मुझे और मुकेश को जबर्दस्ती डाल लिया और फिर गाली-गलौज करते हुए दोनों को हांसी में ले गए। फिर बदमाश दोनों को सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। संचालक ने बताया कि उसने किसी का फोन लेकर परिजनों को आपबीती बताई। फिर उनको वहां से एक वाहन में लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। रवीश ने बताया कि बदमाश उसकी कार लूट ले गए। इसके अलावा कुछ नकदी, हमारा दोनों का मोबाइल फोन, एक चेक बुक और कुछ दस्तावेज लूट ले गए। वे हांसी में फेंककर जाते-जाते धमकी दे गए कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे और फरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने अहाता संचालक रवीश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास, अपहरण, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 जनवरी से बंद पड़ा था अहाते का सीसीटीवी
सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर अहाते का सीसीटीवी खंगाला, लेकिन वह 11 जनवरी से बंद पड़ा मिला। पुलिस अब शनिवार को अहाते के साथ लगते पंजाब नेशनल बैंक के सीसीटीवी खंगालेगी। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगालने से आरोपियों की पहचान हो सकती है।
पहले अहाते में शराब पी, फिर संचालक समेत दो का पिस्तौल दिखा अपहरण
रात 11:30 बजे अहाते से जाने को कहा तो उग्र होकर दो जोड़ों ने कारिंदे को मारी गोली
एक घंटे बाद हांसी में फेंककर फरार, कार, दो मोबाइल और नकदी लूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें