फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन की शिक्षिका का पर्स छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीआईए ने मॉडल टाउन निवासी टीचर वंदना का पर्स छीनने के दूसरे आरोपी महाबीर कॉलोनी निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसआई भूप सिंह की टीम ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में 17 नवंबर को केस दर्ज किया था। मॉडल टाउन निवासी वंदना गांव भोजराज के एक स्कूल में टीचर है। वारदात वाले दिन वह स्कूल से घर आ रही थी। वह मॉडल टाउन में स्वास्तिक अस्पताल के पास पहुंची थी कि बाइक पर पीछे से दो युवक आए थे। वे झपट्टा मारकर उनका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में 640 रुपये और एक मोबाइल फोन था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी ने बताया कि मैंने मेरे साथी भादरा निवासी दीपचंद के साथ मॉडल टाउन से एक महिला का पर्स छीना था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल चोरी का आरोपी पकड़ा, पहुंचा जेल
हिसार। सिटी थाना पुलिस ने 28 अगस्त की रात टिब्बा दानाशेर एरिया निवासी मानसिंह के दो मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी भारत नगर के मनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मानसिंह घटना वाली रात छत पर सो रहा था। चोर कुर्सी पर रखे दो मोबाइल फोन चुरा ले गया था। पुलिस ने आरोपी मनी को काबू कर पूछताछ की तो उसने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है।उसे नशे के रुपये का जुगाड़ करने के लिए चोरी की थी। ताकि सामान बेचकर रुपये ला सके। उसने 28 अगस्त की रात एक मकान की छत पर चढ़कर कुर्सी पर रखे दो मोबाइल चुराए थे। फिर वह नीचे आकर एलसीडी और कंप्यूटर चोरी कर रहा था। परिवार के सदस्य जागने पर वह एलसीडी और कंप्यूटर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने चोरीशुदा मोबाइल बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें