फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दो लोगों की जेब कटी, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नागरिक अस्पताल में दो लोगों की जेब कट गई है। एक मामले में जेबकतरे ने सेक्टर 9-11 निवासी जांगिड़ सभा के सदस्य होशियार सिंह को निशाना बनाया। जेब कतरे ने उनका पर्स निकाल लिया। इसमें 2061 रुपये, जरूरी कागजात सीनियर सिटीजन का पहचान पत्र, सभा का सदस्यता कार्ड सहित कई जरूरी सामान था। होशियार सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हाल में अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज में एक व्यक्ति और उसका बच्चा दोनों वारदात में लोगों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इन्हें ही संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

होशियार सिंह ने बताया कि वे साढ़े 10 बजे के करीब अस्पताल में दवा लेने के लिए आए थे। उन्होंने काउंटर से पर्ची कटवाई। इसके बाद पर्स जेब में डाल लिया। इसके बाद कोई अज्ञात व्यक्ति पर्स चोरी कर ले गया। दूसरे मामले में भी इसी तरह की वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें