फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में पति का जन्मदिवस मनाया ,शाम को संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। दहेज के मामले में पंचायत के बाद मंगलवार को सुसराल आई विवाहिता नीलम की बुधवार को जहरीले पदार्थ के प्रभाव से मौत हो गई। नीलम बुधवार को अपने पति के साथ शहर में जन्मदिवस मनाने आई थी। मृतका नीलम के पिता ईश्वर सिंह के बयान पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। जिसमें विवाहिता के पति परमजीत, ससुर धर्मपाल, सास शकुंतला, ज्येष्ठ अजित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतका नीलम के पिता गांव गुंजार निवासी एवं हुंडई एजेंसी के मैनेजर ईश्वर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी नौ दिसंबर 2016 को गांव डाबड़ा निवासी परमजीत के साथ हुई थी। परमजीत सीआरपीएफ में कांस्टेबल है। नीलम जीजेयू में बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। नीलम के ससुराल वालों ने कुछ समय बाद ही उसेे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। ससुराल वाले उसे ताने देते कि हमने तो गाड़ी के लिए शेड तक बनवा लिया था। तुम्हारे घरवालों ने गाड़ी नही देकर हमारी नाक कटवा दी। नीलम को जब दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा तो इस बारे में तीन बार पंचायत भी हुई। हर बार ससुराल वाले आगे से ऐसा नहीं करने की बात बोलकर माफी मांग लेते। अब भी पिछले कई दिनों से नीलम अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को पंचायत के बाद उसके परिजन उसे ससुराल छोड़कर आए थे। ईश्वर सिंह के अनुसार बुधवार शाम को पांच बजे नीलम का उनके पास फोन आया कि ससुराल में उनके साथ कुछ गलत हो सकता है इसलिए कल तक वह उनको वापस ले जाएं। तभी दो घंटे बाद उसके पति का फोन आया कि नीलम कि तबीयत खराब हो गई है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो नीलम मर चुकी थी।
विज्ञापन

मृतका का वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के आधार पर उसकी मौत जहर के कारण हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके मायके पक्ष वालों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग नागरिक अस्पताल में मौजूद थे। नीलम के ससुराल पक्ष का कहना है कि बुधवार को वह अपने पति के साथ शहर गई थी। परमजीत का नौ सितंबर को जन्मदिवस है। परमजीत को अपनी ड्यूटी पर जाना था इसलिए वह बुधवार को ही जन्मदिवस मना रहा था। शाम को घर आने के बाद जब नीलम आंगन में झाड़ू निकाल रही थी तो अचानक उसे उल्टियां होने लगी। जब वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां उसकी मौत को गई।
विज्ञापन


मृतका के पिता के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के उसके पति परमजीत, ससुर धर्मपाल, ज्येष्ठ अजित व सास शकुंतला के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- प्रदीप अहलावत, जांच अधिकारी, सदर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें