फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन रखने पर छह दुकानदारों पर 87 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की स्वच्छता शाखा की टीम ने शुक्रवार को पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों पर बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने तीन किराना स्टोर संचालकों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को निगम के सीएसआई सुभाष सैनी अपनी टीम के सदस्यों एएसआई सुरेंद्र कुमार और एएसआई रोहित सोनी के साथ आजाद नगर का रुख किया।
विज्ञापन

यहां छह दुकानदारों पर एक ही दिन में 87 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन दुकानदारों से 48 किलो 202 ग्राम पॉलिथीन बरामद की गई है। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारी भी साथ रहे। गौरतलब है कि पहली बार निगम के अधिकारियों ने इतना बड़ा जुर्माना लगाया है। अब तक 500 रुपये से लेकर सिर्फ 10 हजार रुपये तक ही जुर्माना लगाया जाता रहा है।

इन दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
निगम अधिकारियों ने आजाद नगर स्थित अग्रवाल किराना स्टोर पर 25 हजार रुपये, बीकानेर मिष्ठान भंडार पर 25 हजार रुपये व बालाजी किराना स्टोर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सालासर मिष्ठान भंडार पर 10 हजार रुपये, जबकि जगदंबा किराना स्टोर पर 500 रुपये व पूनिया किराना स्टोर पर 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। इतनी भारी संख्या में जुर्माना लगाने की सूचना पाकर आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई और जैसे जैसे सूचना मिलती गई तो दुकानदारों ने दुकानों में रखे पॉलीथिन को गायब कर दिया।
विज्ञापन


अगले शुक्रवार को डीसी के सामने रखी जाएगी रिपोर्ट
नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पॉलीथिन रखने वालों के काटे गए चालानों की जानकारी अगले शुक्रवार को डीसी अशोक कुमार मीणा के समक्ष रखी जाएगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल के प्रावधानों के तहत की गई गतिविधियों की हर महीने डीसी द्वारा अलग-अलग विभागों से रिपोर्ट ली जाती है।

आजाद नगर में छह दुकानों पर पॉलिथीन मिली थी। सभी छह दुकानदारों पर 87 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इनमें तीन दुकानदारों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम

उधर, काम में रुचि नहीं लेने पर दो एसआई को लेटर जारी
वहीं, एनजीटी के आदेशों के तहत चालान काटने के काम में रुचि नहीं लेने पर मुख्य सफाई निरीक्षक की ओर से दो सफाई निरीक्षकों के खिलाफ लेटर जारी किया गया है। दोनों सफाई निरीक्षकों को एनजीटी के आदेशों की दृढ़ता से पालना करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें