फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार में एटीएम से निकाले 38 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मूल रूप से महाराष्ट्र और हालिया पटेल नगर निवासी व्यक्ति के एटीएम से 38 हजार रुपये निकाल लिए। उसने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी सतीश ने बताया कि वह मूल रूप से महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के हसेगांव का रहने वाला है। फिलहाल वह पटेल नगर में रह रहा है और उसका महाराष्ट्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सेविंग खाता है। उसके खाते से 5 जून 2019 को 38128 रुपये निकाल लिए। उसने शिकायत में बताया कि सेक्टर-16 स्थित एटीएम से पांच जून की शाम 10:07 बजे 20 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 6 जून को 12:12 बजे 8 हजार रुपये और 12:13 बजे 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने शिकायत में कहा कि उसके एटीएम व पिन उसी के पास थे और पैसे निकाले जाने का पता उसे मोबाइल पर आए मैसेज से ही लगा। जांचकर्ता एएसआई जयबीर सिंह के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें