हिसार। खातों से पैसे निकालकर धोखाधड़ी करने के मामले नहीं रुक रहे हैं और न ही आरोपी पकड़ में आ रहे हैं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने ऐसा ही एक और मामला दर्ज किया है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जीत धर्मकांटा के प्रभजोत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके खाते से किसी ने 47400 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रभजोत ने कहा कि अर्बन एस्टेट स्थित एसबीआई शाखा में उसका खाता है। 23 मई को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कहा कि आपके अकाउंट से जो पैसे कट रहे हैं और इतना कहते ही उसने फोन काट दिया। प्रभजोत ने अकाउंट चेक किया तो 7900 रुपये कटे हुए थे। वह कुछ ही देर में बैंक में पहुंच गया, लेकिन तब तक उसके अकाउंट से छह बार 7900-7900 रुपये कट चुके थे। प्रभजोत ने बताया कि उसके खाते से कुल 47400 रुपये निकाल लिए गए, जबकि उसका एटीएम और पिन नंबर उसके पास ही थे। जांचकर्ता एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।