फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से की छेड़छाड़, मां ने समझाना चाहा तो की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार। जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उनसे मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह जब स्कूल से दोपहर का खाना खाने के लिए घर जा रही थी तो रास्ते में आरोपी सोनू ने उसका पीछा किया और रास्ते में रोक कर उसे फोन व 100 रुपये देते हुए कहा कि उससे बात कर लिया करे। इस दौरान रास्ते में उसे उसकी मां मिल गई तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इस पर मां ने आरोपी सोनू को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा देखकर सोनू का भाई टकला भी वहां पहुंचा और उसने उसकी मां के हाथ पर डंडा मारा और गालियां दीं। जांचकर्ता एएसआई हरीश चंद्र के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें