फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ने दो वर्कर पर दर्ज करवाया प्रताड़ना का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स की ड्यूटी में लापरवाही की शिकायत की तो सुपरवाइजर को किया प्रताड़ित
विज्ञापन

पुलिस ने दो वर्कर्स पर किया प्रताड़ना का केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने दो वर्करों के खिलाफ उसे प्रताड़ित करने व गलत शिकायत देकर परेशान करने, जान से मारने की धमकी देेने का केस दर्ज करवाया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस बारे में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बिमला आर्य की शिकायत पर आंगनबाड़ी वर्कर गांव बालसमंद वासी सोमवती व कमला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुपरवाइजर बिमला आर्य ने बताया कि दोनों वर्कर पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रही हैं। बिमला के अनुसार वर्ष 2012 में वह बालसमंद सर्कल में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थीं। दोनों वर्कर अपने काम में लापरवाह थीं और अपना सेंटर नहीं खोलती थीं और ना ही राशन का सही से वितरण करती थीं। इस बात को लेकर सुपरवाइजर ने जब उनकी विभाग में शिकायत की तो वह उसके साथ रंजिश रखने लगी। इसके बाद से दोनों ने उसके खिलाफ बार-बार शिकायत करके परेशान करना शुरू कर दिया। बिमला के अनुुसार दोनों आरोपी उसके बारे में बार-बार सोशल मीडिया पर उसके बारे में गलत प्रचार कर रही हैं। इस बात को लेकर वह परेशान हो चुकी है। दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देती हैं। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस बारे में दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें