फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अग्रोहा एरिया में चार दिन में अलग-अलग गांव में लव मैरिज करने वाली दूसरी युवती की मौत हो गई। बुधवार को कुलेेरी की पूजा की मौत हो गई। ससुरालजनों का कहना है कि उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। बताया जाता है कि उसने छह महीने पहले कुलेरी के विनोद से लव मैरिज की थी।
जानकारी के अनुसार गांव कुलेरी में दोपहर को विवाहिता पूजा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मूल रूप से कैमरी की रहने वाली थी। उसने छह महीने पहले कुलेरी के विनोद के साथ लव मैरिज की थी। वह तभी से पति संग ससुराल में रह रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि विवाहिता ने कमरा बंद कर अंदर फंदा लगा लिया। वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में देखा तो विवाहिता फंदे से झूल रही थी। सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले कुलेरी पहुंचे। अग्रोहा थाना प्रभारी सुनील कुमार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई कर वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................................................
लव मैरिज वाली युवती को खुदकुशी के लिए मजबूर करने पर पति गिरफ्तार
हिसार। अग्रोहा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी काजला निवासी राममेहर को गिरफ्तार किया है। वह मृतका का पति है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को लांधड़ी की पूजा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। राममेहर और पूजा ने चार महीने पहले लव मैरिज की थी। अग्रोहा थाना पुलिस ने पति और अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था।

कुलेरी में लव मैरिज करने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें