फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सरोजबाला की गिरफ्तारी के लिए अस्पताल में छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सरोज बाला की गिरफ्तारी के लिए अस्पताल में छापा मारा
विज्ञापन

हिसार।
रिश्वत केस में फंसी इंस्पेक्टर सरोज बाला की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीम ने मंगलवार को तीन अस्पतालों में छापेमारी की। विजिलेंस टीम ने महिला थाना तथा पुलिस लाइन से भी सरोज बाला का रिकार्ड मांगा है। विजिलेंस ने साइबर सैल से भी मदद मांगी है।
विजिलेंस पुलिस ने रेप का केस खारिज करने के लिए 70 हजार के रिश्वत केस में फंसी इंस्पेक्टर सरोज बाला की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीम ने मंगलवार को फिर से छापा मारा। इंस्पेक्टर के पुलिस लाइन स्थित आवास पर दोबारा से पूछताछ की। महिला थाना से इंस्पेक्टर सरोज बाला की ड्यूटी से रवानगी की रिपोर्ट ली। पुलिस लाइन में ज्वाइनिंग के बारे में रिकॉर्ड लिया तो पता लगा कि सरोज बाला ने ज्वाइन नहीं किया। वह फिलहाल गैरहाजिर चल रही हैं। इंस्पेक्टर सरोज बाला को पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम ने शहर के तीन अस्पतालों को भी खंगाला।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का मोबाइल भी स्विच ऑफ
विजिलेंस इंस्पेक्टर धर्मबीर दहिया ने बताया कि शनिवार से ही इंस्पेक्टर सरोज बाला का मोबाइल स्विच ऑफ है। जिस महिला ने रेप की शिकायत दी थी, उसका मोबाइल भी उसी दिन से बंद है। इस बारे में साइबर सेल से भी सहयोग मांगा है।

सीसीटीवी फुटेज भी मिली
विजिलेंस को कुछ होटल की सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगी है। इसमें इंस्पेक्टर सरोज बाला भी होटल में पहुंची दिख रही हैं। हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला की होटल में एंट्री की फुटेज भी मिली हैं।
विज्ञापन


हांसी का एक मामला भी आया
हनी ट्रैप मामले में हांसी महिला थाने का एक केस भी जुड़ा है। हांसी में 2 फरवरी 2018 को एक शिकायत मिली थी। बाद में इस केस में समझौता हो गया था। विजिलेंस टीम को मिली जानकारी के अनुसार हिसार में हनी ट्रैप चलाने वाली महिला ने ही हांसी में भी यह समझौता किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें