फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सेक्टर-13 निवासी कमल वलेेचा को गिरफ्तार कर शनिवार को उसका एक दिन का रिमांड लिया था। पुलिस ने उससे कार और एक मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

23 साल की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो साल पहले वह कॉलेज जा रही थी। उसे कमल वलेचा मिला था और उसने फ्रेंडशिप करने के लिए बोला था। उसके बाद वह कॉलेज आती-जाती तो युवक पीछा कर फ्रेंडशिप करने की बात कहता। उसने इनकार किया तो कमल ने जान से मारने की धमकी दी। वह डर गई और उससे बातें करने लगीं। वह चार अप्रैल 2016 को क्लास में थी। तब कमल ने फोन कर उसे सेक्टर-13 की पुलिया पर बुलाया और बोला था कि नहीं आई तो कॉलेज में आकर गोली मार दूंगा। वह डरकर पुलिया पर पहुंची थी। वह उसे वहां से कार में दोस्त के कमरे में सेक्टर-13 में ले गया था और रेप कर मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली थी। फिर वह सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर बार-बार उसे बुलाकर रेप करने लगा। उसने ब्लैकमेल कर उसके डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी से कार और मोबाइल बरामद
रिमांड के बाद भेजा जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें