शराब ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
हिसार। शराब ठेकेदार राजेश पर गोली चलाने के तीसरे व मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सूर्यनगर निवासी नितेश उर्फ बोना से पुलिस ने वारदात में इस्तमोल की गई दो अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चौदह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में दो अन्य आरोपी ध्रमेंद्र व कर्मबीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एक अगस्त को सूर्य नगर निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह घटना के दिन सूर्यनगर में अपने दोस्तों के साथ खड़ा बात कर रहा था। तभी वहां पर एक गाड़ी में सवार होकर आए तीनों आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में उसके आंख, मुंह व छाती पर गोलियों के छर्रे लगे थे। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।