फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप में फंसाने वाली सिरसा की युवती ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हनी ट्रैप प्रकरण में विजिलेंस के दबाव के चलते सिरसा के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने दफ्तर में सरेंडर कर दिया। विजिलेंस ने पूछताछ कर उसे देर रात जज के आवास पर पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती ने पूछताछ में बताया है कि एक महिला अनीता समेत इस धंधे में चार और महिलाएं शामिल हैं। वह अनीता और उकलाना एरिया के महेंद्र नामक आदमी की कठपुतली बनकर काम करती थी। विजिलेंस ने इंस्पेक्टर सरोज बाला और अनीता की गिरफ्तारी के लिए दबाव बढा दिया है।
डीएसपी शरीफ सिंह की टीम युवती के घर पर दबाव बनाए हुए थी। इसके चलते उसने मंगलवार को विजिलेंस के दफ्तर में आकर सरेंडर कर दिया। उसने पूछताछ में बताया कि हिसार की एक कॉलोनी निवासी अनीता और उकलाना का महेंद्र उसे ब्लैकमेल करते थे। महेंद्र के पास उसके आपत्तिजनक फोटो हैं। वे उसी का फायदा उठाकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने का दबाव बनाते थे। महेंद्र उसको मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। फिर वह उस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर लोगों से बातें करके फंसाती थी। सारे मामले पर महेंद्र और अनीता की निगरानी होती थी। वह संबंधित आदमी को किसी होटल में बुलाकर कमरा यूज कर लेती और महेंद्र व अनीता को बता देती थी। उसके बाद अनीता सरोज बाला से संपर्क कर संबंधित आदमी पर रेप के केस में फंसाने का दबाव बनाती थी। एसएचओ सरोज के दबाव के चलते जाल में फंसा आदमी रुपये दे जाता था। महेंद्र और अनीता के हिस्से में ज्यादातर रुपया जाता था। उसके हिस्से नाममात्र रुपये आते थे।
विज्ञापन


परिजनों को बता रखा था, हिसार में करती हूं नौकरी
विजिलेंस ने पूछताछ की तो 22 साल की युवती ने बताया कि उसने परिजनों को यह बता रखा था कि वह हिसार में सेल टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी करती है। वह ड्यूटी की बात कहकर घर से रोज चली आती थी और यहां आकर महेंद्र और अनीता के इशारे पर काम करती थी। वैैसा न करने की सूरत में महेंद्र उसे धमकाता था। उसने बताया कि वह नाम बदल-बदलकर लोगों से फोन पर बात करती है और उनको हनी ट्रैप में फंसाती है। वह दो साल पहले पंजाब में पेपर देने गई थी, तब महेंद्र ने उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे।
विज्ञापन


अब सरोज और अनीता पर कसा और शिकंजा
विजिलेंस ने युवती के गिरफ्त में आने के बाद महिला थाना की तत्कालीन प्रभारी सरोज बाला और हिसार की अनीता पर और ज्यादा शिकंजा कस दिया है। वे दोनों फरार हैं। अनीता के घर पर ताला लटका है और इंस्पेक्टर सरोज बाला फरार है। विभाग ने उसे सोमवार को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें