फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगवा में चार सरकारी दफ्तरों के 6 ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चोरों ने एक ही रात में सरकारी विभागों के चार कार्यालयों में छह ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। गंगवा में नेशनल हाईवे के साथ बने आंगनबाड़ी केंद्र, डाकघर, बिजली निगम कार्यालय और पटवार भवन के ताले तोड़कर सामान चोरी किया। ग्रामीणों के अनुसार चोर इतना सामान बिना गाड़ी के नहीं ले जा सकते। जाहिर है कि यह सामान चोर गाड़ी में लादकर ले गए हैं।
गांव गंगवा में नेशनल हाईवे के साथ पंचायत की ओर से मिली जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली निगम कार्यालय और डाक विभाग का कार्यालय बना हुआ है। इसके साथ वाले भवन में पटवार भवन है। शनिवार सुबह आंगनबाड़ी की सहायक पहुंची तो उसने देखा कि ताला टूटा पड़ा है। सहायक ने तुरंत आंगनबाड़ी संचालक शकुंतला को फोन किया। अंदर जाकर देखा तो पता लगा कि केंद्र से काफी सामान चोरी किया गया है। केंद्र की संचालक ने पुलिस को फोन किया। महिलाओं ने साथ वाले कार्यालय को देखा तो डाकघर के गेट और बिजली निगम कार्यालय का ताला भी टूटा हुुआ था। चोरों ने इन कार्यालयों में कुल छह ताले टूटे पाए गए।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र से यह सामान चोरी
आंगनबाड़ी की हेड शकुंतला ने बताया कि केंद्र से 455 किलो गेहूं, 86 किलो चावल, 65 किलो चीनी, 16 किलो चना दाल, 57 किलो तेल, 15 किलो मूंगफली, चार कुर्सी, कटोरी, गिलास, चम्मच, बच्चों के बैठने की प्लास्टिक की 25 कुर्सियां, गैस सिलिंडर, चूल्हा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

बिजली निगम कार्यालय से चोरी...
बिजली निगम के लाइनमैन ने सतपाल ने बताया कि 200 किलो स्क्रैप, 100 किलो एल्यूमीनियम तार, 200 मीटर लंबी तार चोरी की गई है। इसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये के आसपास।

डाकघर ब्रांच : डाकघर के ब्रांच मैनेजर राजकुमार ने बताया कि डाकघर से केवल खाली बोरे चोरी किए गए हैं। इसके अलावा डाकघर की ब्रांच में कुछ कीमती सामान नहीं था। कुर्सी और मेज पुरानी थी। माना जा रहा है कि चोर यहां से चोरी बोरों में सामान भरकर ले गए।
पटवार कार्यालय : गांव के चौकीदार बलबीर और सुरेश ने बताया कि पटवार कार्यालय से छह नई कुर्सियां, रजाई और कुछ अन्य सामान चोरी किया गया है। चोरों ने पटवार भवन में तीन अलग-अलग कमरों के ताले तोड़े। चोरों को यहां कुछ खास हाथ नहीं लगा।

पुलिस गश्त बढ़ाए और हाईवे पर सीसीटीवी लगे : सरपंच
गांव के सरपंच हवा सिंह ने कहा कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस की ओर से रात के समय गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही हाईवे पर सीसीटीवी लगवाए जाएं।

चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक की टीम ने सबूत जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी भी जांच रहे हैं। एरिया में रात के समय पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

-प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी, आजाद नगर हिसार

रिश्तेदारी में गया था चौकीदार....
जानकारी के अनुसार एक चौकीदार पटवार भवन में ही सोता था। शुक्रवार की रात वह किसी रिश्तेदारी में गया था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पटवार भवन और आंगनबाड़ी केंद्र के मुख्य गेट नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें