फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की मां का हैंडबैग गायब लाखों के गहने व घर के स्मार्ट लॉक की चाबी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
फरीदाबाद के ग्रेटर सेक्टर-78 से हिसार के अग्रसेन भवन में शादी रचाने आई दुल्हन की मां का समारोह में हैंडबैग गायब हो गया। चोर बैग में रखे लाखों के गहने, हजारों रुपये की नकदी, कई एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, घर के स्मार्ट लॉक की चाबी भी साथ ले गए। मामले की शिकायत फरीदाबाद निवासी प्रशांत सक्सेना की पत्नी रीतू रमानी ने सिटी थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शिकायत में रीतू रमानी ने बताया कि 25 सितंबर को उसकी बेटी सावी का अग्रसेन भवन में विवाह था। दुल्हन की मां ने अपना बैग अपनी मां यानी दुल्हन की नानी का दिया हुआ था। कार्यक्रम में वयस्त महिला के हाथ से कोई बैग ले गया। बैग में स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड, स्टेट बैंक का डेबिट कार्ड, गहने, फरीदाबाद घर के लॉक का स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, मेकअप का सामान आर्टिफिशियल ज्वेलरी थी। महिला के बैग में उनके पति प्रशांत का भी पर्स था। इसमें इंडियन ओवरसीज बैंक का डेबिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक का डेबिट कार्ड, एक्सिस बैंक का डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बुलेट की आरसी चोरी हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और परिवार के लोग समारोह में बनाई गई वीडियो खंगाल रहे हैं। एसएचओ ललित कुुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें