फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने डेढ़ घंटे तक खंगाली टोल प्लाजा की वीडियो रिकार्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। फ्यूचर मेकर के इनवेस्टर को अपहरण करके फिरौती मांगने के मामले में विजिलेंस टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक रामायण टोल प्लाजा की वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगाला। विजिलेंस टीम इन रिकॉर्डिंग से घटना में शामिल हुई गाड़ी के बारे में जानकारी जुटाना चाहती है। विजिलेंस टीम को घटना के दिन गाड़ी टोल को पार करती हुई हांसी की तरफ जाती हुई दिख रही है। आरोपी पुलिस वाले अपनी गाड़ी को स्टाफ लेन से गुजारते हुए दिखाई दे रहे है। आज खंगाली गई वीडियो से विजिलेंस को ज्यादा मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम गाड़ी की जानकारी जुटाने के लिए दूसरी साइड में लगे कैमरे व पूरे हाईवे पर निजी जगहों पर लगे सीसीटीवी से भी मदद लेगी। मामले में गिरफ्तार तीन पुलिसकर्मियों को का पुलिस रिमांड आज खत्म हो गया है। विजिलेंस टीम आज तीनों आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश करके तीन दिन का रिमांड मांगेगी। मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। शिव कॉलोनी निवासी रविकांत शर्मा ने विजिलेंस को शिकायत देकर बताया कि 18 सितंबर को चार आदमी नीली बत्ती लगी बोलेरो में उसके पास आए और उसको गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। तीनों ने मारपीट करते हुए कहा कि तूने फ्यूचर मेकर में बहुत पैसे कमा लिए, इसमें से 15 लाख हमेें देने पड़ेंगे। इसके बाद आरोपियों को पांच लाख रुपये देने की हां भरने पर वह उसको तितरम मोड़ पर फेंककर फरार हो गए। विजिलेंस को शिकायत मिलने पर मौके से तीन लाख 20 हजार रुपये लेते हुए हांसी के वकील कॉलोनी निवासी मनीष, हांसी पुलिस लाइन में तैनात भरत सिंह, विनोद कुमार व कांस्टेबल आनंद को गिरफ्तार किया था। मामले में पकड़े गए तीन पुलिसकर्मी तीन दिन से रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें