फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर नशा तस्करी रोकेगी चार राज्यों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए चार राज्यों की पुलिस अब मिलकर काम करेगी। पुलिस नशे से जुड़े मामलों पर तेजी से काम करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगी। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इस व्हाट्सएप ग्रुप में जिला स्तर पर डीएसपी रैंक का अधिकारी जबकि राज्य स्तर पर डीआईजी रैंक के अधिकारी को शामिल किया जाएगा। ग्रुप में जैसे ही किसी भी जिले से नशा तस्करी से संबंधित सूचना आएगी तो ग्रुप के सभी सदस्य अपने-अपने इलाकों में सक्रिय हो जाएंगे।
वीरवार को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली पुलिस के मंडल व जिला स्तर के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हिसार की जीओ मैस में हुई। इस बैठक में नशे के खिलाफ मुहिम को तेज करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के एडीजीपी पीके अग्रवाल ने की।
विज्ञापन


पुलिस की देर से कार्रवाई के चलते दूसरे राज्यों में फरार हो रहे तस्कर
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नशा अब किसी एक जिले या राज्य की समस्या नहीं रही बल्कि यह पूरे देश की समस्या बन गई है। नशा तस्कर मामलों में पुलिस की देर से होने वाली कार्रवाई का फायदा उठाकर दूसरे राज्य में फरार हो जाते है और वहां से अपना नेटवर्क चालू रखते हैं। ऐसे तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए चारों राज्यों की पुलिस मिलकर काम करेगी। सोशल मीडिया पर आपस में सूचनाओं के जल्द सांझा करने से तुरंत तस्करों को काबू किया जा सकेगा। वहीं तस्करों की लोकेशन को लेकर भी व्हाट्सएप ग्रुप में अपडेट दी जाती रहेगी।

कोरियर से भी भेजा जा रहा नशा
एडीजीपी पीके अग्रवाल के अनुसार अब कोरियर व अन्य आधुनिक तरीकों सेे नशा तस्करी होने लगी है। इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। इस पर भी कार्रवाई के लिए काम चल रहा है। तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की बजाय नशे की मांग को कम करने के लिए भी पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को साथ लेकर उन्हें नशे से दूर किया जाएगा।

पंचकूला में बनेगा संयुक्त सचिवालय, बैठेंगे नोडल अधिकारी
बैठक में गुप्तचर विभाग के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राव ने बताया कि पंचकूला में एक संयुक्त सचिवालय स्थापित किया जाएगा। जहां ड्रग्स से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए प्रत्येक राज्य से नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। ड्रग्स से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान कर तस्करों का नेटवर्क तोड़ने में सफलता मिलेगी।

इस साल हिसार मंडल में नशे के आए 509 मामले
हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार ने बैठक में जानकारी दी कि इस वर्ष हिसार रेंज में नशे से संबंधित 509 केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 697 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 27 किलोग्राम अफीम, 37 क्विंटल चूरापोस्त, 5 किलोग्राम चरस व 13 किलोग्राम हेरोईन/स्मैक बरामद करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन


बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में एडीजीपी क्राइम पीके अग्रवाल के अलावा आईजी सीआईडी अनिल राव, हिसार के आईजी संजय कुमार, डीआईजी सतीश बालन, पटियाला जोन के आईजी एएस राय, बठिंडा जोन के आईजी एमएफ फारुकी, बीकानेर मंडल के आईजी दिनेश एमएन, दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. अजीत कुमार सिंगला, संगरूर के एसपी गुरमीत सिंह, बठिंडा के एसपी नानक सिंह, रोपड़ रेंज के एसटीएफ एसपी हरप्रीत सिंह, संगरूर अनुसंधान एसपी मनजीत सिंह बरार, मानसा के एसपी मनधीर सिंह, मुक्तसर साहिब के एसपी मनजीत सिंह, हनुमानगढ़ के एसपी अनिल कायल, चुरू के एसपी राममूर्ति जोशी, भिवानी के एसपी गंगाराम पूनिया, सिरसा के एसपी हामिद अख्तर, जींद के एसपी डॉ.अरुण नेहरा, हिसार के एसपी शिवचरण अत्री, हांसी के एसपी वीरेंद्र विज, फतेहाबाद के एसपी दीपक सहारण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें