फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: काजला खाप का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन, उठे कई सामाजिक मुद्दे, समगोत्र, गांव में ही शादी पर लगे प्रतिबंध

Sun, 05 Mar 2023 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

सम्मेलन में यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली व उत्तराखंड के काजला बंधुओं ने भाग लिया। अध्यक्षता खाप की यूपी शाखा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल चौधरी ने की।
विज्ञापन
काजला खाप के प्रदेशाध्यक्ष राजमल काजल सम्मेलन में संबोधित करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में यूपी के मेरठ जिले के भाटीपुरा में काजला खाप के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में काजला खाप ने केंद्र सरकार से समगोत्र और समगांव में शादी पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई। साथ ही खाप ने नशाखोरी, चरित्र पतन, अश्लीलता, महिलाओं पर अत्याचार, खाद्य पदार्थों में मिलावट व हर्ष फायरिंग के खिलाफ अभियान चलाने का एलान लिया। दोषियों को सामाजिक दंड का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


बेटियों की शादी की उम्र 21 वर्ष हो
सम्मेलन में सर्वसहमति से पारित एक प्रस्ताव में केंद्र व राज्य सरकारों से मांग की गई कि हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में संशोधन करते हुए समगोत्र व समगांव में शादी को प्रतिबंधित करें। समगोत्र में शादी न तो वैज्ञानिक दृष्टि से उचित है और न ही शास्त्र सम्मत है। लोकमत ऐसी शादियों को बैन करने के हक में है। सरकार लड़कियों की शादी की आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करे, ताकि लड़कियां अपना भला बुरा अच्छी प्रकार समझ चुके व कच्ची उम्र में भ्रमित होने से बच सके।

एक अन्य प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई कि एमएसपी को कानूनी रूप दिया जाए और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राज्य सरकारें गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल करे। सरकार से यह भी मांग की गई कि जबरदस्ती या लोभ लालच के जरिये धर्म परिवर्तन कराने के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाए। सम्मेलन में काजला गोत्र के होनहारों को प्रशंसा पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली व उत्तराखंड के काजला बंधुओं ने भाग लिया। अध्यक्षता खाप की यूपी शाखा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल चौधरी ने की। राष्ट्रीय संरक्षक धर्मवीर काजला ने मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मेलन में शिरकत की। मंच का संचालन खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह पीटीआई ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें