फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे 3 साल से करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने तीन पर किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शादी का झांसा देकर एक युवक करीब तीन साल तक एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान छात्रा तीन बार गर्भवती भी हुई, लेकिन उसका गर्भपात करवा दिया गया। बाद में आरोपी युवक शादी से मुकर गया। इस पर छात्रा ने आरोपी युवक निहाल सिंह उसके पिता और माता के खिलाफ महिला पुलिस थाने में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर रिपोर्ट संबंधित थाने को भेज दी है।
मामले के अनुसार छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अप्रैल 2016 में अपनी मित्र की सगाई में शामिल होने के लिए राजस्थान गई थी। उसके साथ निहाल सिंह भी गया था। उस रात आरोपी ने एक होटल में कमरा किराये पर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस घटना के बारे में परिजनों को बताने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया, जिस कारण वह चुप हो गई। इसके बाद वह कई बार उससे दुष्कर्म करता रहा और जब शादी की बात की जाती तो वह कहता कि पहले वह सेटल हो जाए, फिर शादी करेगा। उसने शिकायत में बताया कि वह जुलाई और दिसंबर 2017 में दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने उसका दोनों बार गर्भपात करवा दिया। इसके बाद वह नवंबर 2018 में भी गर्भवती हुई तो उसने गर्भ निरोधक गोलियां दे दी, जिससे उसकी तबीयत भी खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो एफआईआर दर्ज कर राजस्थान भेजी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके बाद आरोपी ने उसे हिसार में किराये के मकान में अपने माता-पिता के साथ रखा, जहां उसके पिता रामकुमार ने उससे गाली-गलौज की और दुष्कर्म का प्रयास भी किया। आरोपी की माता सरबती ने उसके बैग से उसके फोटो और मोबाइल ले लिया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह तीनों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है। इस पर महिला पुलिस थाने की एएसआई सुलेखा के अनुसार पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 313, 323, 376, 354ए, 506, 34 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर राजस्थान के संबंधित थाने को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें