फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट मामले में पंप कर्मियों से पूछताछ, कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। चौधरीवास पेट्रोल पंप मालिक से 5.50 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पंपकर्मियों से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस पंप से संबंधित सभी कर्मियों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस किसी ठोस सुराग से दूर है, लेकिन कुछ सुराग उसके हाथ लगे हैं, जो उसकी जांच में अहम पहलू हो सकते हैं।
रेकी किए जाने की आशंका
पुलिस इस मामले में इस बात का भी पता लगाने के प्रयास कर रही है कि इसमें इनफॉर्मर या रेकी किए जाने के पूरे-पूरे चांस हैं। पुलिस का मानना है कि इस मामले में या तो कोई इनफॉर्मर हो सकता है या फिर बदमाशों ने कई दिनों तक रेकी की होगी, क्योंकि लुटेरों के पास इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि मालिक उस समय कहां है और क्या करने वाला है।
विज्ञापन

इस पंप पर पहले भी लूट की दो वारदात हो चुकी हैं। 23 अगस्त 2014 को पंप पर सेल्समैन मनजीत के अलावा तीन और कर्मी मौजूद थे। बाइक पर आए तीन नकाबपोश पिस्तौल दिखाकर उनसे 99 हजार 276 रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद पिछले साल करीब नौ महीने पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने पंप मालिक से पिस्तौल दिखाकर 5 लाख 33 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। यह मामला अभी तक अनट्रेस है। पुलिस इन दोनों लूट के मामलों से भी इस मामले को जोड़कर देख रही है।
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग ली कब्जे में
मामले में आजाद नगर थाना पुलिस, सीआईए पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के सदस्य बदमाशों का सुराग लगाने के लिए प्रयासरत हैं। टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। फुटेज में आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे।
यह था मामला
अर्बन एस्टेट निवासी राहुल गुप्ता द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि उसका चौधरीवास में मेट्रो फ्यूल के नाम से पेट्रोल पंप है। उससे 600 मीटर की दूरी पर उसका दूसरा पंप पंचमुखी पेट्रो स्टेशन के नाम से है। वह रविवार को मेट्रो फ्यूल पर बैठा और दोनों पंप का कैश 5 लाख 50 हजार रुपये गाड़ी में रखकर पंचमुखी पेट्रो स्टेशन पर आ गया। वहां स्टाफ को गाड़ी में तेल डालने की बोलकर अंदर चला गया। उसके पास करीब 20-22 साल के दो लड़के आए, जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे और हाथों में पिस्तौल थी। एक लड़का पिस्तौल लिए गाड़ी के पास खड़ा था। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी की चाबी मांगी। चाबी लेकर उन्होंने गाड़ी खोली और उसमें रखा पैसों से भरा बैग लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 397, 506, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बदमाशों का सुराग लगाने के हर पहलू से जांच की जा रही है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और पंप कर्मियों से भी पूछताछ की है। सीसीटीवी की फुटेज को देखा जा रहा है। इस लूट में बदमाशों द्वारा या तो पहले से रेकी की गई होगी या फिर कोई इनफॉर्मर होगा, लेकिन फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
-संदीप कुमार धनखड़, इंचार्ज, आजाद नगर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें