फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हांसी के डडल पार्क एरिया में शनिवार दोपहर को विवाहिता 24 वर्षीय रेखा को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उसके बाद पति बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव भगाना की रेेखा ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हांसी के डडल पार्क एरिया निवासी सोनू के साथ हुई थी। उनकी एक बच्ची है। पति शराब पीने का आदी है और वह नशे में कई बार उसे मारपीट कर चुका है। उसने आरोप लगाया कि पति शनिवार को दिन में 12 बजे नशे में आया और खाना खाकर सो गया। वह कुछ देर बाद जागा और फिर खाना मांगा। उसने दोबारा खाना दे दिया। इसके बाद वह उसे गालियां देने लगा। उसने विरोध किया तो पति ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी और फिर उसने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वह कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि उसके चिल्लाने पर पड़ोसियों ने कुंडी खोलकर आग बुझाई और उसे हांसी के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां आकर उसकी सास ने उससे मारपीट की। बाद में उसे हिसार के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हांसी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें