बाइक चोर पकड़ा, दस बाइकें बरामद
कैराना। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 10 बाइकें बरामद हुईं। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। पिछले काफी समय से क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक है। क्षेत्र से रोज बाइकें चोरी हो रही हैं। रविवार को बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला तो चोरी का मास्टर माइड निकला। पुलिस ने चोर को साथ लेकर उसके द्वारा बताए गए कई स्थानों पर दबिश दी और वहां से करीब दस बाइकें बरामद कर ली। पकड़े गए चोर के गिरोह में कौन-कौन ओर शामिल है तथा वह चोरी की गई इन बाइकों को किसको बेचा करते थे, इस बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बच्चों के विवाद में झगड़ा
कैराना। गांव मन्ना माजरा निवासी सलमान ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बच्चों के बीच खेलते हुए आपस में विवाद हो गया था। आरोप है कि उन्होंने बच्चों को डांट दिया। जिसके बाद उसके परिवार की एक महिला ने अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी। इसमें सलमान की पत्नी गुल्फसा तथा बहन फराह घायल हो गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विद्युत तार चोरी किया, जेई ने दी तहरीर
कैराना। कैराना देहात के अवर अभियंता राम आसरे ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मायापुर रजवाहे की पटरी पर सात विद्युत खंभों से हाईटेंशन लाइन का 1800 मीटर तार चोरी कर लिया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।