फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन के नुकसान के साक्ष्य मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए नुकसान के आकलन हेतु दावा आयुक्त पूर्व न्यायाधीश जस्टिस केसी पुरी ने वीडियो या अन्य किसी भी प्रकार के साक्ष्य उन्हें उपलब्ध करवाने के संबंध में उपायुक्त को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में जस्टिस केसी पुरी ने कहा है कि फरवरी 2016 में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सड़क व रेल यातायात को बाधित करने के अलावा सरकारी व निजी संपत्ति को हुए नुकसान के साक्ष्य के रूप में यदि नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, निजी संस्था या सरकारी विभाग के पास किसी भी प्रकार की वीडियो, अन्य रिकॉर्डिंग अथवा किसी भी प्रकार की प्रासंगिक वस्तु उपलब्ध है, तो वह साक्ष्य तुरंत उन्हें उपलब्ध करवाया जाए। ताकि उसके आधार पर नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें