फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार में महिला चिल्ला रही थी बचाओ-बचाओ, कोई नहीं आया बचाने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डाबड़ा चौक से शनिवार देर शाम एक कार तेज रफ्तार में निकली। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में बैठी एक महिला बचाओ-बचाओ का शोर मचा रही थी, लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
डाबड़ा चौक से शनिवार शाम करीब सात बजे एक कार तेज गति से गुजरी। उसमें बैठी एक महिला बचाओ-बचाओ का शोर मचा रही थी। बाइक सवार एक आदमी ने डाबड़ा चौक पर तैनात एक पुलिसकर्मी को मामले के बारे में बताया, लेकिन पुलिस वाले ने इसे अनसुना कर दिया। महिला की मदद को कोई भी आगे नहीं आया। चालक तेज गति में कार दौड़ा ले गया। कुछ लोग आशंका जता रहे थे कि यह अपहरण का मामला हो सकता है। उमेश कुमार नामक नागरिक ने इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन में दी है। उमेश का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं किया। उसने काफी देर तक 100 नंबर पर कॉल किया। 100 नंबर पर कॉल ही नहीं हो सकी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती तो शायद आरोपी मौके पर ही पकड़ा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, एक कार में महिला के अपहरण की शिकायत मिली थी। हमारी जांच में देर रात तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। मामले की जांच जारी है। शिकायतकर्ता ने एक गाड़ी का नंबर भी बताया था। उसे खोजने का प्रयास कर रहे हैं।
-मनदीप सांगवान, एसएचओ सिविल लाइन, हिसार

-राह से गुजर रहे युवक ने पुलिस को दी अपहरण की शिकायत, 100 नंबर पर भी नहीं मिली कॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें