फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक रखने का आरोपी रिमांड पर

Thu, 30 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
crime - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पुलिस ने स्मैक रखने के आरोपी अंबेडकर बस्ती के संदीप को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने स्मैक का ठिकाना जानने और उसका अपना नेटवर्क जानने के लिए रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद देर रात उसके मकान में छापा मारकर चौबारे के बेड के अंदर से तीन लाख से अधिक रुपये बरामद किए हैं। यह उसकी स्मैक के धंधे की कमाई बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस अंबेडकर बस्ती पर इन दिनों विशेष नजर रख रही है। बस्ती सुलफा और शराब तस्करी का गढ़ बनी हुई है। लेकिन अबकी बार स्मैक मिलने से पुलिस हैरान है। एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर मंगलवार रात ऑटो मार्केट के सामने जीएलएफ के क्वार्टरों के पास खुले मैदान में छापा मारा था। वहां अंबेडकर बस्ती का संदीप सफेद रंग की एक बाइक पर बैठा मिला था। पुलिस ने शक की बिनाह पर उसकी तलाशी लेकर पेंट की जेब से एक पॉलीथिन बरामद कर उसकी जांच की तो उसमें 80 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस ने संदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 3 लाख 2 हजार 880 रुपये बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि संदीप पिछले आठ महीने से तस्करी का काम कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें