फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप मामले में सीपीएस विनोद भयाना के भाई की सीडी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी के चर्चित फूड एंड सप्लाई विभाग में हुए दुराचार के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। मामले के एक आरोपी फूड इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ढांडा के भतीजे जितेंद्र ढांडा, जगबीर जाखड़ व अन्य परिजनों ने कोर्ट परिसर में मीडियाकर्मियों को एक सीडी जारी की है, जिसमें  मुख्य संसदीय सचिव विनोद भयाना के भाई नरेंद्र भयाना और महेंद्र ढांडा के बीच फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


बातचीत में दुराचार मामले को सुलझाने की बात हो रही है।हालांकि सीपीएस विनोद भयाना और उनके भाई नरेंद्र भयाना ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

सीडी में नरेंद्र भयाना महेंद्र ढांडा को कह रहे हैं कि दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला उनके पास बैठी है। इतना ही नहीं नरेंद्र यह भी कहते हैं कि वे जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई करवा रहे हैं। इसी सीडी में रुपयों के लेन-देन को लेकर भी बातचीत हुई है।

भयाना बातचीत के दौरान इस बात पर नाराजगी भी जताते हैं कि जाखड़ विनोद भयाना के पास आने के बाद समझौते के लिए दूसरे लोगों के पास धक्के क्यों खा रहे हैं। हालांकि नरेंद्र भयाना ने न तो इस सीडी में उनकी आवाज होने से इंकार किया है और न ही कबूल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि मुकदमे में फंसा व्यक्ति कुछ भी आरोप लगा सकता है। कोर्ट में पेशी के लिए जाने से पूर्व इस मामले में फंसे फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर महेंद्र ढांडा ने पत्रकारों से कहा कि मुख्य संसदीय सचिव विनोद भयाना ने उन्हें इस मामले में झूठा फंसवाया है, क्योंकि गबन के आरोप में दर्ज हुए मामले के बाद उन्होंने भयाना पर मंथली लेने के आरोप लगाए थे। ढांडा ने खुद को पाक-साफ करार देते हुए कहा कि वे दुराचार मामले में निर्दोष हैं।
विज्ञापन

झूठा प्रचार कर रह्रे हैं ढांडा : विनोद भयाना

सीपीएस विनोद भयाना ने कहा है कि महेंद्र ढांडा खुद फंसे हुए हैं, इसलिए झूठा प्रचार कर खुद को पाक-साफ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

कोई सच्चाई नहीं है : नरेंद्र भयाना

नरेंद्र भयाना ने कहा है कि महेंद्र ढांडा के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है, सीडी में आवाज अभी उन्होंने सुनी नहीं है, इसलिए कुछ नहीं कह सकते।
सीडी नंबर एक में रिकॉर्ड बातचीत के अंश
नरेंद्र भयाना : महेंद्र कहां है?
महेंद्र ढांडा : नारनौंद हूं सर।
नरेंद्र भयाना : जाखड़ा वाला क्या मामला है?
महेंद्र ढांडा : क्या बताएं, समझ में नहीं आता।
नरेंद्र भयाना : इसके खिलाफ कार्रवाई होने लग रही है?
मंत्री जी के पास ये गया था, फिर और जगह धक्के खाता फिर रहा है।
महेंद्र ढांडा : इसमें मंत्री की रेपुटेशन खराब हो रही है। मंत्री ने जो कह दिया, वो फाइनल है।
नरेंद्र भयाना : फिर इसके खिलाफ कार्रवाई करवा दें, तेरे होते हुए कभी दफ्तर में गई है यो?
महेंद्र ढांडा : हां गई है, लेकिन वहां कई लोग होते थे।
नरेंद्र भयाना : ये मेरे पास बैठी है, मामला सही है, वो बता, तू भी साथ था?
महेंद्र ढांडा : नहीं, मैं इस कर्म में नहीं आ सकता।
नरेंद्र भयाना : हांसी कितनी देर में आ रहा है तू?
महेंद्र ढांडा : डेढ़ घंटे में
नरेंद्र भयाना : तू आ जा, फिर मेरे पास आ।
सीडी नंबर दो में रिकॉर्ड बातचीत के अंश
महेंद्र ढांडा : हां जी भयाना साहब?
नरेंद्र भयाना : हां जी।
महेंद्र ढांडा : महेंद्र ढांडा बोल रहा हूं, उस वक्त तो कई लोग बैठे थे, क्या प्रेशर बना रहे हो?
पहले बहुत ब्लैकमेल हो चुके, पहले पैसे देते रहे, अब ..(महिला का नाम) का नाम ले रहे हो।
नरेंद्र भयाना : मेरे साथ कैसे बोल रहे हो?
महेंद्र ढांडा : आपने ये बात कह कैसे दी?
(कई बार ढांडा तैश में आकर सीएम और दीपेंद्र हुड्डा से बात करने की बात कहता है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें