फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग 13 व 14 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) ने स्नातक स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग की तिथियां घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीएससी (ऑनर्स) कृषि चार वर्षीय, बीएससी (ऑनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और बीएफएससी कार्यक्रमों की फिजिकल काउंसिलिंग, शुल्क जमा, मेडिकल जांच और कोर्स पंजीकरण की प्रक्रिया 13 अक्तूबर को कृषि महाविद्यालय के परीक्षा भवन में होगी।
विज्ञापन

वहीं बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस और बीएससी (ऑनर्स) फिजिकल साइंसेज कार्यक्रमों की काउंसिलिंग 14 अक्तूबर को आईसी कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के कमेटी रूम में होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि वे उम्मीदवार जिन्होंने पहली या दूसरी काउंसिलिंग में पंजीकरण न करवाने या रिपोर्टिंग न करने के कारण दाखिला नहीं ले पाए थे। वे भी इस फिजिकल काउंसिंलिंग में भाग ले सकते हैं। न्यूनतम योग्यता अंक 50 और एससी/डीएससी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 47.5 निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें