फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के उठान के लिए निगम को किराये पर नहीं मिली जेसीबी-ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के बाहर तैनात पुलिस फोर्स को दिशा-निर्देश करते डीएसपी अशोक कुमार। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में हर जगह कचरा फैला है। निगम प्रशासन ने कचरे के उठान के लिए शेड्यूल भी बनाया लेकिन उसके अनुसार काम नहीं हो रहा है। पहले दिन कर्मचारियों से टकराव तो दूसरे दिन किराये पर जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली नहीं मिलने से कचरे का उठान नहीं हो सका। हालांकि हड़तालियों से टकराव से बचने व अधिकारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के 140 जवान तड़के तीन बजे निगम कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले 10 दिनों से नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कच्चे सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पक्के सफाई कर्मचारियों ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया हुआ है। इस कारण से शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है और शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। निगम प्रशासन ने 6 नवंबर तक सुबह 4 बजे शहर के 5 वार्डों से कचरे का उठान करवाने का फैसला किया है। इसे लेकर निगम प्रशासन ने अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।
निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचे पुलिस कर्मचारी
शुक्रवार को पुलिस की गार्द डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही पहुंच गई। हालांकि इस दौरान निगम व पुलिस प्रशासन में तालमेल का अभाव नजर आया। पुलिस कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जबकि निगम अधिकारी व कर्मचारी सीधे नई सब्जी मंडी के गेट पर पहुंच गए, जहां से कचरा उठान का काम शुरू करना था। यही नहीं पुलिस बल को एक घंटे तक इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि उन्हें कहां जाना है।
विज्ञापन

ठेकेदार की गाड़ियों को पहुंचा नुकसान तो देने से किया इनकार
वीरवार को हड़ताली कर्मचारियों ने किराये ली गई जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को नुकसान पहुंचाया था। साथ ही चालक पर भी हमला कर दिया था। इस कारण से शुक्रवार को उक्त ठेकेदार ने निगम प्रशासन को जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली देने से मना कर दिया।
निगम की जेसीबी व ट्रैक्टर की चाबियां हड़ताली कर्मचारियों के पास
सूत्रों की मानें तो निगम की जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली की चाबियां हड़ताली कर्मचारियों के पास हैं। इस कारण से निगम कचरा उठाने में इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। इस कारण से निगम को किराये पर गाड़ी लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि निगम अधिकारी का कहना है कि सभी गाड़ियां उनके ही अंडर हैं, मगर वे क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इसके अलावा हड़ताली कर्मचारी भी उन्हें चलने नहीं दे रहे हैं। बता दें कि निगम के पास दो जेसीबी व 12 ट्रैक्टर ट्रॉली हैं।
जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली न मिलने की वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। हालांकि कोशिश रहेगी कि 6 नवंबर तक कचरा उठान का कार्य सुचारु रूप से चले। - बेलिना, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें